गौ रक्षक (Cow Rakshak) एक गैर-लाभकारी संगठन है जो बेसहारा, घायल और बीमार गौ माताओं के बचाव, चिकित्सा, पुनर्वास और सेवा के लिए समर्पित है। हमारा विश्वास है कि गौ माता की सेवा ही हमारे जीवन का परम उद्देश्य है।
हमारी समर्पित स्वयंसेवकों, पशु चिकित्सकों और गौ सेवकों की टीम रात-दिन सेवा कार्यों में लगी रहती है ताकि हर गौ माता को एक सुरक्षित, स्वस्थ और गरिमामयी जीवन मिल सके।
पीड़ित और असहाय गौ माताओं को सुरक्षित आश्रय देना, उनकी चिकित्सा करना तथा समाज में पंचगव्य एवं गौ आधारित जीवन शैली को बढ़ावा देना।
एक ऐसा समाज जहां हर गौ माता सुरक्षित, स्वस्थ और आदरपूर्ण जीवन जी सके, और गौ आधारित जैविक कृषि से देश समृद्ध हो।