January 15, 2026
गौ रक्षक दल
आज हमारे गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विशेष गौ पूजा एवं छप्पन भोग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी गायों को तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई गई और उन्हें लापसी, गुड़, हरा चारा और फल अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ सेवा का संकल्प दोहराया।